Delhi Election 2025 Result Date: कब आएंगे दिल्ली चुनाव के नतीजे? कब और कहां देखें लाइव काउंटिंग, यहां पढ़ें पूरी अपडेट

Delhi Election 2025 Result Date And Time: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद आधिकारिक नतीजे धीरे-धीरे आने लगेंगे। चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर रियल-टाइम अपडेट उपलब्ध होंगे। मतगणना के बाद दोपहर तक अंतिम नतीजे घोषित होने की संभावना है। दिल्ली चुनाव से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए जनसत्ता.कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव ब्लॉग भी फॉलो किए जा सकते हैं।

5 फरवरी को हुए मतदान में कुल 60.42% वोटिंग दर्ज की गई, और अब सभी की निगाहें 8 फरवरी को घोषित होने वाले नतीजों पर टिकी हैं। चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Google पर “दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम” जैसे कीवर्ड की सर्च में भारी उछाल देखा गया है, जिससे साफ है कि जनता बेसब्री से मतगणना का इंतजार कर रही है। राजनीतिक विश्लेषक और जनता, दोनों ही चुनावी नतीजों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि इससे दिल्ली की सत्ता का भविष्य तय होगा।

यह भी पढ़ें…‘जिंदगी में पहली बार मैंने BJP को वोट दिया’, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना रशीदी ने दिया चौंकाने वाला बयान

एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा को बढ़त मिलने का संकेत दे रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी के 30 से अधिक सीटें जीतने की संभावना कम जताई जा रही है, जिससे उसकी सत्ता बचाने की राह कठिन नजर आ रही है। कांग्रेस के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पूर्वानुमानों के मुताबिक, उसे तीन से अधिक सीटें मिलना मुश्किल हो सकता है।

इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। AAP लगातार तीसरी बार सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है, BJP 27 साल बाद वापसी के प्रयास में है, और कांग्रेस एक दशक बाद फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। चुनावी नतीजों से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए eci.gov.in के साथ-साथ लाइव ब्लॉग भी फॉलो किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *