666 Walking Rule के बारे में आप कितना जानते हैं? समझें वेट लॉस के लिए वॉकिंग का ये फॉर्मूला

666 Walking Rule: वॉक करना शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ कैलोरी बर्न करने में मददगार है। इसके अलावा वॉक करने से शरीर की टॉनिंग के साथ मांसपेशियों में जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन आजकल लोग वॉक करने के 666 नियम को फॉलो कर रहे हैं। पर सवाल ये है कि ये है क्या, इसे कैसे फॉलो करें और इसे करने के फायदे क्या-क्या हैं। आइए जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में।

6-6-6 चलने का नियम शारीरिक गतिविधि को बढ़ाने का एक सीधा तरीका है। यह चलने को छोटे-छोटे और मैनेज करने के तरीके हैं।-एक समय में 6 मिनट, दिन में 6 बार और प्रत्येक सप्ताह 6 दिन आपको इसे ही फॉलो करना है।-यह नियम लोगों के लिए बिना किसी परेशानी के अपने चलने की लाइफस्टाइल को सही करने के बारे में है।-इसमें लोग एक्सरसाइज को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर, चलने को शेड्यूल करते हैं। शामिल कर सके।

-सुबह के 6 बजे या शाम के 6 बजे का समय तय करें।-इसके बाद 6 दिन, 6 मिनट, 6 बार वॉक करें।-इसके पहले आप 6 बार वार्म अप एक्सरसाइज करें और 6 मिनट खुद को कूल डाउन करें।-इस प्रकार से आप इस वॉकिंग रूल को फॉलो करना है।

-666 तरीके के वॉक करने के फायदे कई हैं। जैसे कि इस प्रकार से वॉक करने से आपके शरीर में एक गति बनी रहेगी जिससे ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मदद मिलती है।-इस तरह से वॉक करने से बॉडी की टोनिंग में मदद मिलती है।-इससे कैलोरी बर्न होती है और फिर मासंपेशियों से फैट कम होता है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है।-इसके अलावा ये थाइस के फैट को पचाने में मददगार है।-इतना ही नहीं ये गालों के आस-पास जमा फैट और फिर बैली एरिया के फैट को कम करने में मददगार है।

तो अबसे वॉक करने के इस नियम को फॉलो करें। आपको अपने लिए समय तय करना है और उसी हिसाब से आपको वॉक करना है। ऐसा करने से आप बेहतर महसूस करेंगे और फिर धीमे-धीमे ये आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा हो जाएगा। आगे जानते हैं बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने बताया क्यों छोड़ें प्याज-लहसुन, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *