Anil Vij Mohan Lal Badoli Remark: हरियाणा की राजनीति में बेहद चर्चित नाम और नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री अनिल विज ने अपनी सरकार के बाद अब संगठन के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ तीखे बोल बोलने वाले अनिल विज ने अब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर हमला किया है।
अनिल विज ने कहा है कि बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए। बताना होगा कि बड़ौली पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।
अनिल विज ने रविवार को गोहाना में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मोहनलाल बड़ौली पर धारा 376डी (गैंगरेप) के तहत आरोप हैं। ऐसे में वह महिलाओं की बैठक नहीं ले सकते। विज ने कहा कि हमारे बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी पर किसी ने डायरी में नाम आने का आरोप लगाया था तो उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था और बड़ौली आडवाणी से बड़े तो नहीं हैं।
Haryana Politics: दिल्ली चुनाव में बिजी नायब सिंह सैनी, हरियाणा में दिग्गज मंत्री ने CM के खिलाफ कर दी ‘बगावत’
अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विज ने कहा कि पार्टी की पवित्रता और पार्टी के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए बड़ौली को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
बीते कुछ दिनों में अनिल विज एक बार फिर नए तेवरों के साथ सामने आए हैं। हरियाणा में परिवहन, ऊर्जा और श्रम जैसे बड़े मंत्रालय को संभाल रहे अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में साफ कहा कि उनका मंत्री पद तो छीना जा सकता है, लेकिन निर्वाचित विधायक का पद नहीं छीना जा सकता। उन्होंने कहा, “अगर वे इसे (मंत्रालय को) छीनना चाहते हैं, तो छीन सकते हैं। मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है।”
अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंत्रियों की बात सुनें और सरकार को ढंग से चलाएं। विज ने साफ तौर पर कहा कि वह ना चुप बैठे हैं और ना चुप बैठेंगे, जो गलत है उसे ठीक करेंगे।
‘वह अपने रथ से कभी नीचे नहीं उतरते’, हरियाणा के भाजपा मंत्री अनिल विज ने सीएम सैनी पर साधा निशाना
अंबाला सीट से विधायक विज ने इससे पहले कहा था, “हमारे मुख्यमंत्री कभी भी अपने रथ से नीचे नहीं उतरते। जिस दिन से वे सीएम बने हैं, वे हवा में ही रहते हैं। अगर वे नीचे उतरते तो जनता की पीड़ा सुनते। यह सिर्फ़ मेरी आवाज़ नहीं है, यह सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की आवाज है।”
अनिल विज ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने उन्हें हराने की कोशिश की और यहां तक कि उन पर हमला भी करवाया। विज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उस शख्स के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Mohan Lal Badoli: हरियाणा BJP अध्यक्ष पर रेप के आरोप के बाद असमंजस में पार्टी, क्या बड़ौली पर होगी कार्रवाई?
अनिल विज हरियाणा की राजनीति के बड़े नेता हैं। वह सात बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। अनिल विज आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से होते हुए राजनीति में आए थे। वह हरियाणा बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और यहां तक कि अंबाला कैंट सीट से निर्दलीय चुनाव भी जीत चुके हैं। देखना होगा कि पार्टी अनिल विज के बागी तेवरों को कैसे शांत कर पाएगी?