मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण चौथे टेस्ट के लिए भारत की तैयारी रविवार (20 जुलाई) को बादलों से घिरे आसमान और बंद दरवाजों के पीछे शुरू हुई। बारिश के कारण टीम को इंडोर प्रैक्टिस करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले नेट सेशन वैकल्पिक था। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत के छह खिलाड़ी कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी इनडोर सेशन में शामिल नहीं हुए। लगातार बारिश के बावजूद, टीम के बाकी सदस्य स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पहुंच गए। मीडिया को मैदान के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
अंशुल कंबोज का नाम ‘AK 47’ कैसे पड़ा? करनाल का लाल 1 पारी में ले चुका है 10 विकेट
वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन होने के बाद भी भारत के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति चौंकाने वाला है। खासकर जब भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है और ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट गिल और उनकी टीम के लिए बेहद अहम है। इस बीच भारत का तेज गेंदबाजी विभाग नई चिंताओं से घिर गया है।
मैनचेस्टर में 3 बदलाव संभव, क्या कुलदीप यादव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
अर्शदीप सिंह को बेकहेनम में साई सुदर्शन का शॉट फॉलो-थ्रू में रोकते वक्त चोट लग गई। उनके बाएं हाथ में टांके लगे हैं। ऐसे में वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इस बीच आकाशदीप ग्रोइन की समस्या से जूझ रहे हैं। भारतीय टीम ने अंशुल कंबोज को स्क्वाड में जोड़ा है। प्रसिद्ध कृष्णा एक अन्य तेज गेंदबाज के विकल्प हैं। वह पहले 2 टेस्ट खेले थे।