Budget 2025: बजट के दौरान इस परिधान में नजर आईं निर्मला सीतारमण, साड़ी का बिहार से है खास कनेक्शन

Budget 2025 Nirmala Sitharaman Saree: वित्त मंत्री मोदी सरकार 3.0 का केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत कर रही हैं। वहीं, केंद्रीय  बजट प्रस्तुत करने से पहले निर्मला सीतारमण एक खास तरह की साड़ी पहने नजर आईं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वित्त मंत्री ने बजट के दौरान किन-किन साड़ियों में नजर आई हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट के दौरान बिहार की मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी हैं। उन्हें मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी द्वारा भेट की गई इस साड़ी को पहनी हैं। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है, जिसपर मधुबनी कला भी दिख रहा है। साड़ी पर लाल रंग का बॉर्डर भी है।

मालूम हो कि दुलारी देवी  साल 2021 की पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। वित्त मंत्री कुछ समय पहले जब मधुबनी गईं थी इस दौरान उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई। इस दौरान दुलारी देवी ने मधुबनी साड़ी भेंट की और इसी साड़ी को बजट के दौरान पहनने के लिए कहा था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार आठवीं बार आम बजट पेश करेंगी। हालांकि, इससे पहले वह लगातार सात बार अलग-अलग परिधानों में नजर आ चुकी हैं। इससे पहले वित्त मंत्री साल 2024 में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में ऑफ-व्हाइट चेकर्ड हैंडलूम साड़ी में नजर आईं थी। उन्होंने इस साड़ी की मैचिंग के लिए गुलाबी रंग का ब्लाउज चुना था।

वित्त मंत्री सीतारमण ने फरवरी 2024 में मोदी 2.O का अंतरिम बजट पेश किया था। इस दौरान वह नीली साड़ी में नजर आई थीं। उन्होंने कंथा कारीगरी से सजी नीले रंग की टसल सिल्क साड़ी पहनी थीं। उन्होंने इस दौरान इस साड़ी को सुनहरे रंग के ब्लाउज के साथ मैच किया था। यह साड़ी बंगाल में काफी फेसम है।

साल 2023 में वित्त मंत्री ने गहरे लाल रंग की साड़ी पहन नजर आई थीं। उन्होने इस साड़ियों में काफी खूबसूरत भी नजर आई थीं। सीतारमण ने इस दौरान काले रंग की मंदिर की बॉर्डर वाली गहरे लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर कसुती धागे से काम किया गया था।  

साल 2022 में बजट पेश करने के दौरान निर्मला सीतारमण ने ओडिशा की साड़ी पहनी नजर आईं थी। उन्होंने इस दौरान भूरे रंग की  बोमकाई साड़ी पहनी हुई थीं। 

वित्त मंत्री ने साल 2020 में चमकीले पीले-सुनहरे रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी।

साल 2019 में निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश किया था। उन्होंने बजट प्रस्तुत करने के लिए पिंक कलर की गुलाबी मंगलगिरी साड़ी पहनी थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *