भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर क्यों रोके हमले? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

Rajnath Singh News | operation sindoor | lok sabha | india vs pakistan | indian army

Operation Sindoor Debate in Lok Sabha: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज लोकसभा में बहस की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की और विपक्ष द्वारा लंबे वक्त से उठाए जा रहे अहम सवाल का जवाब भी दिया। विपक्ष लगतार सवाल उठा रहा था कि आखिर भारतीय सेना ने बढ़त के बावजूद पाकिस्तान पर अपने हमले क्यों रोके। इसका जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने लक्ष्य को हासिल कर चुका था।

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के समन्वय का शानदार उदाहरण था। हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया। भारतीय नौसेना ने भी उत्तरी सीमा पर अपनी तैनाती मजबूत कर दी। हम समुद्र से लेकर जमीन तक पाकिस्तान पर हमले में सक्षम हैं।

आज की बड़ी खबरें | Parliament Session Updates

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से यह संदेश देना था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति रखता है। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा और सभी उद्देश्य पूरे होने के बाद ही इसे रोका गया। किसी भी दबाव में ऑपरेशन रोकने के दावे पूरी तरह से गलत हैं।

‘Enough Is Enough, अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया…’,पाकिस्तान को राजनाथ की चेतावनी | पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी सिर्फ रोका गया है और अगर पाकिस्तान की तरफ से फिर कोई दुस्साहस किया गया तो यह ऑपरेशन फिर शुरू होगा। भारतीय सेना और वायुसेना के साथ ही नौसेना की समन्वय कार्रवाई ने पाकिस्तान को झुकने के लिए मजबूर कर दिया।

भारत के कितने विमान गिराए गए? राजनाथ सिंह बोले- किसी भी परीक्षा में परिणाम मैटर करता है… | पढ़ें

उन्होंने बताया कि 10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ से संपर्क किया और भारतीय सेना से अपनी कार्रवाई रोकने की अपील की। हमारे सैनिकों का मनोबल औऱ समर्पण उसका दर्शन 140 करोड़ भारतीयों ने किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने खुद अपनी आंखों से देखा कि हमारे सैनिकों का मनोबल बुलंदी पर था। वे न केवल भारतीय सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं बल्कि हमारे स्वाभिमान की भी रक्षा कर रहे हैं।

‘अखिलेश जी…’ गुस्से में दिखे स्पीकर ओम बिरला, सदन स्थगित करने से पहले कही बड़ी बात | पढ़ें

लिडवास में सेना का ‘ऑपरेशन महादेव’ जारी, 3 आतंकी ढेर | पढ़ें